रायपुर,28 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 7 बजे रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी।बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और 30 अप्रैल से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीति तय की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, बैठक में विशेष सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही विधायक दल के सभी सदस्यों के साथ मिलकर विधायी कार्यों में विपक्ष की भूमिका को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श होगा।बैठक में 30 अप्रैल की कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए पार्टी के रुख और प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, ताकि सदन के भीतर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

