रायपुर,28 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज होने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होने की संभावना जताई जा रही है।विधानसभा के विशेष सत्र पर होगी चर्चासूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर रणनीति तय की जा सकती है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें शासकीय कार्यों को निपटाया जाएगा।महिला आरक्षण पर गरमा सकती है सियासतइस विशेष सत्र में महिला आरक्षण का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि सत्ताधारी भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है और सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस भी सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है।सियासी टकराव के संकेतकैबिनेट बैठक और उसके बाद होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है। दोनों प्रमुख दलों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

