रायपुर, 28 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी में 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। बिरगांव नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद ओम प्रकाश साहू पर आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू से जुड़े चोरी के पैसों को छिपाने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में कथित संलिप्तता सामने आने के बाद साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने सख्त कदम उठाते हुए ओम प्रकाश साहू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिरगांव के अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई।जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानून में विश्वास रखती है और निष्पक्ष जांच का समर्थन करती है।पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच में और तथ्य सामने आते हैं, तो और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

