01 मई से 10 जून तक जिलेभर में लगेंगे शिविर
दंतेवाड़ा,28 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुसार राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा आमजन को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक विभिन्न जनपद पंचायतों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक शिविर के सफल संचालन हेतु संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये शिविर क्लस्टरवार आयोजित होंगे, जिनमें संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।इसके अनुसार जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अंतर्गत 01 मई को केशापुर, 13 मई को धुरली, 18 मई को मटेनार तथा 28 मई को पोन्दूम-1 में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आसपास के दर्जनों ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत गीदम में 04 मई को तुमरीगुण्डा, 12 मई को बड़ेतुमनार, 20 मई को बड़ेपनेड़ा-1, 26 मई को हितामेटा तथा 02 जून को समलूर में शिविर लगेंगे।वहीं जनपद पंचायत कुआकोंडा में 07 मई को हल्बारास, 15 मई को कड़मपाल, 21 मई को कुटरेम तथा 29 मई को जबेली में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनपद पंचायत कटेकल्याण अंतर्गत 06 मई को भूसारास, 14 मई को मोखपाल, 22 मई को कटेकल्याण तथा 03 जून को सूरनार में शिविर लगाए जाएंगे।इस संबंध में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

