जांजगीर-चांपा,28 अप्रैल (आरएनएस)। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश उर्फ शुभम तंबोली (28 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 25 चांपा, ने नाबालिग बालिका को अपने झांसे में लेकर उसे भगा ले गया था। इस संबंध में 26 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाया और बिलासपुर ले जाकर उसके साथ अनाचार किया।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

