रायपुर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत सदन के पूर्व सदस्य जगेश्वर राम भगत और राज्यसभा की पूर्व सदस्य मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हुई। सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
विशेष सत्र में राज्य सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने के विरोध में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के संकेत मिल रहे हैं।
सत्र के दौरान महिला आरक्षण और उससे जुड़े संवैधानिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है, जिससे सदन में राजनीतिक माहौल गर्म रहने के आसार हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

