नईदिल्ली, 30 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रनों के मुश्किल लक्ष्य को 8 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हुए ही चेज कर लिया. इसके साथ ये आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल चेज बन गया. जबकि हैदराबाद का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज है.
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के जबरदस्त प्रदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 244 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान बना दिया और 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत की नींव पहले हेड और अभिषेक ने रखी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की. हेड ने 30 गेंद में 76 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जबकि अभिषेक ने 24 गेंद में 45 रन बनाए, और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए.
इन दोनों के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंद में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली, सलील अरोड़ा ने 10 गेंद में 30 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी. क्लासेन को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
इससे पहले, मुंबई ने 243/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें रयान रिकेल्टन के शानदार शतक और जैक्स के साथ तेज शुरुआत का अहम योगदान रहा. जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. वहीं रिकेल्टन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 44 गेंदों में शतक पूरा किया, जो मुंबई इंडियंस के किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है. रिकेल्टन अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 55 गेंद में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 123 रन बनाए. इसके अलावा हार्दिक ने 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

