नईदिल्ली,07 मई। एशियन गेम्स से कुछ ही महीने पहले, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किए हैं. जिससे अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट के लिए एशियन गेम्स में भाग लेने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं.
दरअसल डब्ल्यूएफआई ट्रायल्स के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल्स में सिर्फ 2025 और 2026 की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले पहलवान ही हिस्सा ले सकते हैं.
इस क्राइटेरिया के अनुसार विनेश फोगाट, जो हरियाणा में कांग्रेस की विधायक भी हैं, ट्रायल्स में भाग लेने से बाहर हो गईं, क्योंकि पेरिस ओलंपिक्स 2024 में निराशाजनक रूप से बाहर होने के बाद से उन्होंने किसी भी प्रोफेशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लिया है. बता दें कि महिला पहलवानों के लिए ये ट्रायल्स 30 मई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे.
बता दें कि डब्ल्यूएफआई का यह फैसला विनेश के उन डर को भी सही साबित करता है कि डब्ल्यूएफआई हर वो मुमकिन कोशिश करेगा जिससे फोगाटो को ट्रायल्स में हिस्सा लेने से रोका जा सके. फोगाट ने पहले आरोप लगाया था कि भारतीय कुश्ती महासंघ उन्हें घरेलू सर्किट में वापसी करने से रोकने की कोशिश कर रहा है.
उन्होंने दावा किया था कि जब उन्होंने पहली बार नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर करने की कोशिश की थी, तो फेडरेशन ने कोई जवाब नहीं दिया था. तब फोगाट ने कहा था, मुझे उम्मीद है कि मैं नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में वापसी कर पाऊंगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक खुला था. लेकिन, जब मैंने रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश की, तो पोर्टल पर लिखा आया कि अब यह बंद हो चुका है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

