नईदिल्ली,07 मई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 27 मई से आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेलना है। इसके बाद कीवी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 जून से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इन दोनों सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा की है। काइल जैमीसन और विल ओरूर्के की दोनों टीमों में वापसी हुई है।
न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम (आयरलैंड और इंग्लैंड): टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ आयरलैंड के लिए), डेवोन कॉनवे, जैक फोल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे (सिर्फ आयरलैंड के लिए), रचिन रविंद्र, बेन सियर्स (सिर्फ आयरलैंड के लिए), नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग (सिर्फ आयरलैंड के लिए)
न्यूजीलैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना इकलौता टेस्ट बेलफास्ट के सिविल सर्विसेज क्रिकेट क्लब में खेलेगी। इसके बाद न्यूजीलैंड की 4 जून को लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद कीवी टीम को 17 जून से दूसरा और 25 जून से तीसरा टेस्ट खेला जाना है। दूसरा मुकाबला केनिंगटन ओवल में और आखिरी टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

