नई दिल्ली,07 मई (आरएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही बीते कुछ दिनों से एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन भेजा था. नोरा फतेही महिला आयोग के सामने पेश हुईं और उनसे माफी मांगी. नोरा फतेही गुरुवार सुबह आयोग के समक्ष पेश हुईं, जहां करीब एक घंटे तक सुनवाई चली.
इस दौरान उनसे गाने की प्रस्तुति, फिल्मांकन और समाज पर उसके प्रभाव को लेकर सवाल किए गए. अभिनेत्री ने इस पर खेद जताया और कहा कि भविष्य में वह ऐसे कंटेंट को लेकर अधिक सावधानी बरतेंगी. इस दौरान नोरा फतेही के पैर में फ्रैक्चर भी देखा गया, जहां वह बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाईं दीं.
नोरा फतेही ने कहा कि वह सरके चुनर सॉन्ग को जब किया था तब इसे कन्नड़ भाषा में शूट किया गया था, उस समय इस गाने का बोल उन्हें समझ में नहीं आया था. जब इसे हिंदी में डब किया गया तो उन्हें इस गाने का मतलब समझ में आया, इसके लिए उन्हें बहुत गिल्ट महसूस हुआ. उनका कोई ऐसा मकसद नहीं था जिससे महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे. उन्होंने कहा, आज मैं राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पहुंची थी, जहां मैं अपनी गलती स्वीकार कर ली है और आगे से कभी ऐसी गलती नहीं होगी, जिससे महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे. आगे उन्होंने कहा कि वह अनाथ बच्चों के लिए काम करेंगी.
बता दें कि सरके चुनर विवादित गाने में कथित अश्लीलता और आपत्तिजनक बोल को लेकर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था. इस मामले में फिल्म अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री नोरी फातेही को नोटिस जारी किया गया था. बीते महीने 27 अप्रैल को संजय दत्त महिला आयोग के सामने पेश हुए थे और माफी मांगी थी. इस मामले को लेकर एक्टर के वकील का भी बयान सामने आया था.
संजय दत्त के वकील के मुताबिक, एक्टर राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए और उनसे माफी मांगी. एक्टर ने बताया कि उन्हें उन शब्दों की जानकारी नहीं थी. जब यह गाना रिकॉर्ड किया गया था, तब इसकी भाषा दूसरी थी. इसे दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था. इसके साथ ही संजय दत्त ने कहा था कि वह 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

