मृतकों की पहचान देहात कोतवाली के बभनगवा गांव निवासी के रूप
सुलतानपुर ,07 मई (आरएनएस)। देहात कोतवाली क्षेत्र के दोमुंहा-पखरौली मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रेलर की टक्कर से हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक यूपी 44ए वाई 5818 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक के चीथड़े उड़ गए। उसके शरीर के टुकड़ो कों बटोरा गया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान देहात कोतवाली के बभनगवा गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

