तमाड़,07 मई (आरएनएस)। थाना क्षेत्र अंतर्गत चालाडीह जेगो गांव के पास बीती रात को लगभग 12 बजे शादी सामारोह से कुछ लोग वापस लौट रहे थे इसी दौरान चालाडीह जेगो के पास तीखी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।हादसे के बाद स्थानीय कुछ लोगों ने तालाब से दो लोगों को निकाला, तमाड़ पुलिस को घटना की सूचना दी गई और एंबुलेंस की सहायता से तमाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।इधर तमाड़ पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जूट गई है। वहीं इस घटना से एक अन्य व्यक्ति बच निकला है। तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है पोस्टमार्टम कराकर शवों को परीजनों को सौंप दिया जाएगा।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

