विकासनगर,10 मई (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी की शनिवार को बाबूगढ़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ के हर मतदाता तक संपर्क करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के उत्पीडऩ और हिंसा, अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता की बात भी आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर के हर मतदाता से संपर्क कर प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

