विकासनगर,10 मई (आरएनएस)। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात जीवनगढ़ के पास हुई दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौंप दिया गया। जबकि घायल का हरबर्टपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाइक सवार दोनों ही युवक सगे भाई थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

