हरिद्वार,10 मई (आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान अशोक वाटिका, सांईधाम कॉलोनी, प्रीत विहार, सुमननगर और औद्योगिक क्षेत्र में किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी-ठेली संचालकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कुल 185 लोगों का मौके पर सत्यापन कराया। वहीं, बिना सत्यापन के किरायेदार और घरेलू नौकर रखने वाले नौ मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। इसके अलावा क्षेत्र में बिना सत्यापन घूम रहे छह संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ 1500 रुपये के नगद चालान किए गए।
पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन कराने के लिए जागरूक भी किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने कहा कि रानीपुर क्षेत्र में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सभी मकान मालिक किरायेदारों और घरेलू नौकरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

