हरिद्वार,10 मई (आरएनएस)। कनखल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साजिद, राशिद, फरमान और सद्दाम निवासी घीस्सूपुरा धनपुरा थाना पथरी को हिरासत में लिया। इसके अलावा कमलेश गिरी, अजय गिरी और संजय गिरी निवासी बंगाली बस्ती आर्यनगर चौक ज्वालापुर को भी सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

