देहरादून,10 मई (आरएनएस)। गढ़ीकैंट स्थित हिमालयन कल्चर ऑडिटोरियम में रविवार को रितु गुजराल फाउंडेशन, उत्तराखंड एग्जाम नोट्स और सांख्ययोग फाउंडेशन के सहयोग से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन के संरक्षण में यूथ संकीर्तन अध्याय का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय मूल्यों और परंपराओं से जोडऩा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता नेहा जोशी रहे। इस दौरान अभिषेक राय ग्रुप और ‘द वजूद बैंड’ की भजन प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। साथ ही, डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर भी लगाया गया। चेयरपर्सन रितु गुजराल, सतपाल चौहान, राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

