देहरादून,10 मई (आरएनएस)। ग्राम पंचायत चंद्रोटी के सामुदायिक केंद्र में ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर के नेतृत्व में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने प्रधान सारिका ठाकुर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम शर्मा, पूर्व प्रधान हुक्म सिंह चौहान, संदीप ठाकुर, उपेंद्र थापली, प्रदीप चौधरी आदि ने रक्तदान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

