देहरादून,10 मई (आरएनएस)। मातृ दिवस पर रविवार को राज्य आंदोलनकारी मोहन सिंह खत्री ने अपनी दिवंगत माता रत्नी देवी खत्री की स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को नवाजा गया। रामेश्वरी देवी, कुसुम राणा और सुमन राणा को सम्मानित किया। साथ ही, सामाजिक कार्यों में सक्रिय नत्थू सिंह राणा, प्रभाकर काला, नितिन राणा, दिनेश गौरव भंडारी सहित प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

