देहरादून,10 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों में आक्रोश बना है। एकता विहार में चल रहे धरने का रविवार 157वां दिन था, आमरण अनशन का 22वां दिन था। अनशन पर बैठीं प्रीति धीमान की आठवें दिन तबीयत बिगड़ गई। भास्कर रावत का भी अनशन छठे दिन जारी रहा। प्रदेशभर से आए सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों ने सरकार की सुस्ती पर सवाल उठाए और कहा कि यदि जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशव्यापी उग्र जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। धरने में नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती और प्रवेश रावत आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

