देहरादून,10 मई (आरएनएस)। मातृ दिवस के अवसर पर पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित ‘स्नेहा सदन’ पहुंचकर दिव्यांग बच्चों की सेवा में जुटी नन को सम्मानित किया। नेताओं ने उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे मानवता की सबसे बड़ी मिसाल बताया। सिस्टर यूनिका, सिस्टर इरेना, सिस्टर बेनेट, सिस्टर मेरी बेनिटा, सिस्टर एडेलिना एवं सिस्टर जेसु प्रिया को उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। लालचंद शर्मा ने कहा कि स्नेहा सदन में नन जिस ममता के साथ बच्चों की देखभाल कर रही हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता ही सबसे बड़ा पुण्य है। इस दौरान पार्षद अर्जुन सोनकर, पूर्व पार्षद प्रकाश नेगी, आशु रतूड़ी, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

