देहरादून,10 मई (आरएनएस)। गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरगदी दिवस और गुरु अर्जुन देव साहिब जी के शहीदी पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।रविवार को आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से की गई। इसके बाद रुद्रपुर से आए भाई हरी सिंह जी ने गुरु महिमा और सिख इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कथा वाचन किया, जिससे संगत निहाल हो गई। इस दौरान प्रधान गुरुबख्श सिंह राजन, गुलजार सिंह, मनजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह जॉली, अरविंदर सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह और सत्ताम सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

