देहरादून,10 मई (आरएनएस)। गोर्खाली सुधार सभा की अनारवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को अनारवाला में आयोजित किया गया। इस दौरान 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। रविवार को आयोजित अधिवेशन की शुरुआत सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में चर्चा की गई। शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार थापा ने केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री और मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत किया। शाखा सचिव पंडित दुर्गेश गौतम ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय- व्यय का ब्योरा दिया। केंद्रीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ समाजसेवी जंग बहादुर राना और किशोर कुमार शाही को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी।इस दौरान कमल कुमार गुरूंग, कविता गुरूंग, पदम जंग, दिव्या प्रधान और सुषमा आदि मौजूद रहे।इन छात्रों को दी छात्रवृत्तिधृति गौतम, मनाष थापा, रिध्दि गौतम, अनुज पौडेल, रिद्धिका थापा, संसार थापा, शौर्य थापा, रूद्रांशक्ष गौतम, मयंक गुरूंग, संतोष थापा, सूरज लामा, एंजल गुरूंग, मानिक राज शाही, आकाश लामा, राधिका थापा, नित्या थापा, अदिति गौतम, मानवी शाही, सान्वी शाही, जाह्नवी शाही, त्रियेश पुन और अर्जुन गुरूंग को छात्रवृत्ति दी गई। टेक बहादुर पौडेल को सभा की ओर से आर्थिक सहायता दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

