देहरादून,10 मई (आरएनएस)। लॉयन्स क्लब देहरादून सेन्टेनियल ने एक ही परिवार के तीन दिव्यांगों को उनकी आजीविका चलाने के लिए लोक वाद्य यंत्र भेंट किए। रविवार को क्लब के सदस्यों ने एक ढोलक और एक हुड़का तीनों भाई-बहन को आजीविका चलाने के लिए दिए। लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा ने बताया निर्मल अनुरागी, मुकेश अनुरागी और अंजली अनुरागी कोटद्वार से 37 किलोमीटर गुमखाल-सतपुली मार्ग पर एक गांव में रहते हैं। यहां वह विभिन्न समारोह में गीत एवं वाद्य यंत्र बजाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

