नई टिहरी,10 मई (आरएनएस)। प्रतापनगर ब्लॉक के गोलाणी और नगर पंचायत लंबगांव के अंतर्गत नौघर गांव में पहली नशा मुक्ति शादी संपन्न होने पर देवभूमि नशामुक्त मोर्चा की ओर से वर और वधु पक्ष के परिजनों को सम्मानित किया गया। नौ और दस मई को ग्राम पंचायत गोलाणी निवासी बचन सिंह कलूड़ा के पुत्र प्रवेश की लंबगांव नौघर निवासी राजेश रावत की पुत्री योगिता की मेहंदी और शादी समारोह बिना शराब के संपन्न हो गई। नशामुक्त मोर्चा के संयोजक देवी सिंह पंवार ने लंबगांव में नशा मुक्ति शादी करने पर वर और वधु पक्ष के लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने नशा मुक्त शादी संपन्न करवाकर समाज को नशा मुक्त का संदेश दिया है। उनेंने कहा कि नगर पंचायत लंबगांव और गोलाणी गांव की यह पहली नशा मुक्त शादी है। कहा कि शादी समारोह में शराब का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय है। इस मौके पर लेखक अभिनव कलूड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर राणा, दिनेश कलूड़ा, संदीप कलूडा, चित्रा रावत, बबीता बिष्ट, उषा पंवार आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

