रुद्रप्रयाग,10 मई (आरएनएस)। केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन के लिए लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। 22 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में 18 दिन में चार लाख 42 हजार 946 भक्त अब तक केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रा को सुगम व हर बुनियादी व्यवस्था जुटाने के लिए जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी कार्य कर रहे है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

