रुद्रप्रयाग,10 मई (आरएनएस)। केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देश पर पुलिस ने रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस की विभिन्न टीमें देर रात तक सक्रिय रहकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी लेती रही। अभियान के तहत जनपद के प्रवेश द्वारों, मुख्य पड़ावों और संवेदनशील स्थलों पर चेकिंग की गई। वहीं होटलों और धर्मशालाओं में रुकने वाले व्यक्तियों का भी सत्यापन किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोडिंग करने वाले चालकों की भी जांच की गई। एसपी ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

