रुद्रप्रयाग,10 मई (आरएनएस)। केदारनाथ हाईवे पर रविवार को जवाहर नगर और पेट्रोल पंप के बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात बंद हो गया। ऐसे में यहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान एंबुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंसे रहे जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पत्थरों को हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग खोल गया और वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह बताया कि पत्थर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर लग रहा जाम
गुप्तकाशी। गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे मंदिर मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ गया है। मार्ग संकरा होने के कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। यात्री मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से छोटे वाहनों से मंदिर तक पहुंच रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने बताया कि मंदिर मार्ग ही स्वास्थ्य केंद्र और कई विद्यालयों का रास्ता है। पिछली यात्रा व्यवस्था बैठक में इस मार्ग को वन-वे किए जाने का सुझाव दिया गया था। वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि यात्राकाल के लिए मार्ग वन-वे किया गया है। इंटर कॉलेज की ओर से प्रवेश और मधुवन चौक की ओर से निकासी की व्यवस्था बनाई गई है। यदि इसका पालन नहीं हो रहा है तो सख्ती बरती जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

