श्रीनगर गढ़वाल,10 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय नवजात शिशु विज्ञान मंच की पहल पर रविवार को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल दिवस के अवसर पर बुनियादी नवजात शिशु देखभाल प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्युदर कम करना और जन्म के तुरंत बाद मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना रहा। बेस अस्पताल स्थित स्किल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के नेतृत्व में हुआ। प्रशिक्षण में बाल रोग विभागाध्यक्ष एवं एनएनएफ के नेशनल ट्रेनर डॉ. सीएम शर्मा ने कहा कि नवजात शिशु के जन्म के बाद का पहला मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि जन्म के तुरंत बाद शिशु सांस नहीं ले रहा हो या रो नहीं रहा हो तो सही समय पर उचित उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। शुरुआती कुछ घंटे नवजात शिशुओं के लिए अत्यंत संवेदनशील होते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से नवजात शिशु मृत्युदर कम करने में काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. अजय आनंद गोस्वामी समेत अजूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एवं नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

