श्रीनगर गढ़वाल,10 मई (आरएनएस)। चारधाम यात्रा चरम पर होने के साथ ही श्रीनगर रोडवेज अलर्ट मोड में आ गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विभाग ने व्यवस्थाएं सख्त कर दी हैं। निगम प्रशासन ने चालक और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं ताकि बस संचालन प्रभावित न हो। ऋषिकेश स्थित एजीएम कार्यालय से यात्रा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के तहत यात्रा अवधि में किसी भी चालक और परिचालक को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल अत्यंत जरूरी परिस्थितियों में ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। रोडवेज श्रीनगर के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए निगम मुख्यालय और एजीएम कार्यालय से मिले निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

