चमोली,10 मई (आरएनएस)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 44 सदस्यीय दल ने बागेश्वर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के नेतृत्व में भ्रमण दल ने जनपद के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कपकोट, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उतरोड़ा, जूनियर हाईस्कूल पनौरागूंठ, डाइट बागेश्वर, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल पिंगलों आदि का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने सशक्त पुस्तकालय, रेडक्रॉस और बेसिक कंप्यूटर कोर्स आदि का अध्ययन किया। दो दिवसीय शैक्षणिक दल में बीरेंद्र सिंह कठैत, डॉ. कमलेश मिश्र, योगेंद्र बर्त्वाल, बचन लाल जितेला, डॉ. गजपाल राम, राजबलवीर बंधानी आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

