गैरसैंण,10 मई (आरएनएस)। जीआईसी लाटूगैर की कक्षा 11 की छात्रा दिव्या भारती को राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर प्रतियोगिता में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने छात्रा को विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकें प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह गुसांई ने बताया कि का दिव्या भारती मल्टी परपज रिंगाल की कंडी के मॉडल की प्रदेश स्तरीय इंस्सपायर प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। पीटीए अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्ष जय सिंह नेगी, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

