नंदासैंण,10 मई (आरएनएस)। रविवार को श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल देवलकोट में मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, कविता, लोकगीत, लोकनृत्य के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य प्रमेंद्र्र जोशी ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। तथा एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए बच्चों को अच्छे संस्कार देने में माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षिका शैलबाला बहुगुणा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संतोषी नेगी, सीमा चौहान, शांति कंडारी सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

