चमोली,10 मई (आरएनएस)। कार्मिक, लोक शिकायत विधि एवं न्याय से संबंधित विभागीय संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष बृजलाल व सदस्यों ने रविवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। प्रतिनिधिमंडल का सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हेलिपैड पर स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्य भी देखे। सदस्यों ने कहा कि बदरीनाथ धाम में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित व आकर्षक स्वरूप विकसित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में सरोज, दिनेश भाई मकवाना (सांसद), अंजना बेन मकवाना, विश्व गौतम, अरुण कुमार शर्मा, सविता शर्मा, दीक्षा शर्मा, दीपांशु, सिद्धार्थ, पी नारायण, इंदिरा चतुर्वेदी वैद्य, नवीन कुमार जैन (सांसद), रेनू जैन, पीपी चौधरी (सांसद), वीणापाणी चौधरी, लालजी वर्मा (सांसद), प्रभाती वर्मा, विवेक टंखा (सांसद), आरती टंखा, धैतरी मलिक, मंजू शर्मा (सांसद), रेसी शर्मा, वरुण कुमार चौधरी (सांसद) व सतीश कुमार शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

