बागेश्वर,11 मई (आरएनएस)। दूरस्थ क्षेत्रों के गांव भी अब सड़क से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 78.90 लाख की लागत से शांतिबाजार-मठखाल तल्लीडोबा मोटरमार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमि पूजन दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व विधायक पार्वती दास ने किया। मठखाल व तल्लीडोबा के ग्रामीण लंबी समय से शांतिबाजार से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क निर्माण की घोषणा की थी। सड़क का शिलान्यास व भूमि पूजन करते हुए दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व विधायक पार्वती दास ने कहा कि इस सड़क का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। सड़क का भूमि पूजन किए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान जिपं अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्य, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, जिपंस बबलू नेगी, जनार्दन लोहुमी, क्षेपंस भगवान राणा, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जेसी आर्य, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, संजय जोशी, हरीश रावत, विपिन तिवारी, बाला दत्त भट्ट समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

