बागेश्वर,11 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वज्यूला में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर बैजनाथ की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सपना राजपूत ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें अस्पताल में ही डिलीवरी कराने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को जानकारी देते हुए डॉ. सपना राजपूत ने कहा कि सुरक्षित प्रसव कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि घरों में प्रसव कराना कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। अस्पताल में प्रसव कराने से खतरा होने पर जच्चा-बच्चा को समय पर उपचार मिल जाता है। इस मौके पर तीन हाई रिस्क प्रेंगनेंसी भी देखी गई और उन्हें जांच करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान डा. प्रीति जोशी, काउंसलर मंजू अधिकारी, प्रेम कांडपाल, ब्लाक आशा इंचार्ज पुष्पा दोसाद समेत एएनएम व आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

