रुद्रपुर,11 मई (आरएनएस)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित जिला स्तरीय कौशलम एक्सपो-2026 में जिले के 20 विद्यालयों की 24 टीमों के 52 विद्यार्थियों ने नवाचारी प्रोटोटाइप, बिजनेस मॉडल एवं उद्यमशीलता आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन एससीईआरटी उत्तराखंड एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। विद्यालय से बाहरी दुनिया का सफर एवं नव विचार-नव उत्साह थीम पर आयोजित एक्सपो का उद्घाटन डायट प्राचार्य डॉ. अजंता बिष्ट ने किया।
प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शक्तिफार्म की टीम ने क्रोशिया वर्क से तैयार उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी पंतनगर की छात्राओं को अवशेष कपड़ों से बैग व किट निर्माण मॉडल के लिए द्वितीय स्थान मिला, जबकि जीआईसी शक्ति फार्म के छात्रों ने स्केच वर्क पोर्ट्रेट निर्माण प्रस्तुति के लिए तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। एक्सपो में प्रतिभागियों ने नवाचार, कौशल और उद्यमशीलता से जुड़े विभिन्न उत्पाद प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय अब राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में चेतन मिश्रा, सीमा त्रिवेदी एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के फील्ड ऑफिसर गणेश चंद्र शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. मनोज चौहान, डॉ. गीता किरण, प्रियंका कोसारी, आलोक मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, मनोज जोशी, मुकुल कुमार पाल सहित विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

