रुद्रपुर,11 मई (आरएनएस)। झनकईया पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। झनकईया थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि एसआई लक्ष्मी दत्त जोशी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पकडिय़ा राजीवनगर सूखा पुल के पास वनखंडी महादेव मंदिर से पुल की ओर एक युवक आता दिखाई दिया। पूछने पर उसने अपना नाम अमर कुमार निवासी कालापुल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.37 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह स्मैक सितारगंज से लेकर आ रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

