नारायणपुर, 14 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ईंधन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जबकि कुछ जगहों पर ‘नो स्टॉकÓ के बोर्ड भी लगे दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच नारायणपुर जिले के एक किसान का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल पत्र में किसान ने कलेक्टर नारायणपुर से डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है। किसान ने लिखा है कि उसने खेती-किसानी के काम के लिए ट्रैक्टर खरीदा है, लेकिन डीजल नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसान ने पत्र में कहा है कि बिना डीजल के ट्रैक्टर कैसे चलेगा और खेती कैसे हो पाएगी।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की मांग अचानक बढऩे के कारण कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। कुछ पंपों में सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, जबकि कई स्थानों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति भी सामने आ रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

