रांची 14 मई (आरएनएस)। टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मंजर अली ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे रांची में खुशी का माहौल है। रांची के होनहार छात्र मंजर अली ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में जश्न का माहौल देखने को मिला। माता-पिता ने बेटे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसकी सफलता पर गर्व जताया। स्कूल की प्राचार्य ने भी मंजर अली को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंजर अली की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मंजर अली ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन करीब 6 घंटे पढ़ाई करते थे। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए मंजर अली ने कहा कि वह देश सेवा के उद्देश्य से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

