अंजुमन फरोग-ए-उर्दू सराहनीय कार्य कर रही हैं : शहजादा अनवर
चितरपुर 17 मई (आरएनएस)। अंजुमन फरोग ए उर्दू, रामगढ़ जिला इकाई के द्वारा बिस्मिल्लाह मैरेज हॉल चितरपुर में करियर काउंसलिंग सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उर्दू विषय लेकर पढऩे वाले और उस विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पदक दिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि उपस्थित विद्यार्थियों का कैरियर काउंसलिंग भी किया गया। काउंसलिंग द्वारा उर्दू पढऩे वाले विद्यार्थियों में रोजगार को लेकर फैली भ्रांतियां और उदासीनता को तोड़ा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाजी रईस खान ने की और संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक रफीकउल्लाह ने किया। मुख्य अतिथि शहजादा अनवर ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता और पश्चिमी भाषा को अपनाने की होड़ में तथा सिर्फ रोजग़ार के लिए शिक्षा पाने की सोच ने हम अपनी सभ्यता और मातृभाषा से दूर हो रहे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थिती में मातृभाषा उर्दू की संरक्षण की जरूरत को समझते हुए इसके प्रति रूझान बढ़ाने का काम एक मुहिम के तहत होना चाहिए। इस संबंध में अंजुमन फरोग-ए-उर्दू सराहनीय कार्य कर रही हैं।
उद्घाटन भाषण देते हुए उर्दू भाषा एवं साहित्य के विशेषज्ञ एवं सीनियर पत्रकार डॉ जफरुल्लाह सादिक ने कहा कि उर्दू के लिए और अहले उर्दू के लिए काम करने वाले मौलाना मोहम्मद हबीब जो हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है उनकी की याद में कार्यक्रम करना उच्च मानसिकता का धोतक है। ऐसी परंपरा कायम रहनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारिक अनवर ने कहा कि अपनी मातृभाषा की संरक्षण और विकास के लिए उसे शिक्षा का माध्यम बनाना कम से कम एक पत्र के तौर पर पढऩा लिखना जरूरी है। हमें अंजुमन फरोग-ए-उर्दू के प्रयास में सहभागी बनना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि जकाउल्लाह ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर उर्दू नहीं पढऩे वाले बच्चों को उर्दू पढऩे लिखने के लिए जागरूक करना और उर्दू पढऩे वालों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जो कि अंजुमन फरोग-ए-उर्दू के लोग रामगढ़ जिले में बखूबी कर रहे हैं।
करियर काउंसलर के तौर पर जे एन कॉलेज धुर्वा रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मो. ग़ालिब ग़ालिब नश्तर, एलआई सी ऑफ़ इंडिया के सेवानिर्वीत डेवलपमेंट ऑफिसर हाजी फखरे आलम ने उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शक व्याख्यान दिए। उन्होंने कहा कि उर्दू विषय लेकर पढऩे वाले विद्यार्थी सभी क्षेत्र में जा सकते हैं किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए उर्दू कोई रुकावट नहीं है बल्कि सहायक बन रही है। आज उर्दू भाषी विद्यार्थी सभी क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय कोषाध्यक्ष दानिश अयाज़, मुकर्रम हयात, ऐनेन ओबदुल्लाह, सलीम अंसारी, जितेंद्र दास, गिरिशंकर महतो, डॉ मजहरूल हक, जमील अहमद कुरैशी, बैतूल मुखिया जाकिर अख्तर, सईद अख्तर, इकबाल अहमद, रमीज उर रहमान, सोहेल अंसारी, दिलदार अंसारी, अकदस नदीम, मो शाहिद रजा, आदिल अंसारी, हाजी असलम, मुफ्ती तनवीर, शफकत जहां, उम्मे सलमा, सफक़ सानिया, हीना परवीन, शबाना अंजुम, दिलावर अहमद, अनवर नईम, सलीम अंसारी, विक्की खान, राजा खान, सादाब अलीमुद्दीन, फलाह उद्दीन, मुदस्सिर अहमद, अब्दुल वहाब, गुलजार अंसारी, मारूफ अंसारी आदि का अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उर्दू विद्यार्थी उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

