डाल्टनगंज 17 मई (आरएनएस)। दो जून की रोटी के लिए 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास घेराव- प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू प्रमंडल का सम्मेलन महात्मा गांधी नगर भवन टाउन में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी स्व.शशिकांत टोप्पो उर्फ संजय टोप्पो की जंयती पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. पलामू प्रमंडल के आंदोलनकारियों ने 10 जून को हजारों की संख्या में भाग लेकर ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन सम्मान के बगैर उपेक्षित हैं. पदम भूषण मिल गए लेकिन अभी तक अबुआ सरकार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी का सम्मान गजट नोटिफिकेशन कर नहीं किया जाना दुर्भाग्य की बात है.
केन्द्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि झारखंड के माय माटी व मूल्यों की रक्षा नहीं हो रहा है.
पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष भारदुल भुइयां ने कहा कि 10 जून को पलामू प्रमंडल से हजारों हजार की संख्या में मुख्यमंत्री आवास प्रदर्शन में भाग लेंगे. केंद्रीय सचिव मुरारी पांडेय ने कहा कि झारखंड नवनिर्माण के संकल्प को सरकार भूला दी है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि 10 जून को सिर पर कफऩ बांध कर अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना है. जरुरत पड़ी तो एक शहादत के लिए आंदोलनकारी तैयार रहें. चतरा जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि हम संघर्ष करने वाले हैं संघर्ष के बल पर 10 जून को नई इबारत लिखना है 10
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

