-मारवाड़ी भवन में सम्पन्न बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार
रांची 17 मई (आरएनएस)। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की नई कार्यकारिणी टीम का गठन मारवाड़ी भवन में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से ओम प्रकाश अग्रवाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। समिति की ओर से विजय पालड़ीवाल को उपाध्यक्ष, नारायण विजयवर्गीय को सचिव, प्रदीप शर्मा को सहसचिव तथा बजरंगलाल सोमानी को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संदीप शर्मा हात्मा, संदीप शर्मा कोकर, संदीप विजयवर्गीय, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, नेहा सचिन सिंघानिया, कविता सोमानी, सुनीता मित्तल, मनोज चौधरी एवं एकता मोहित शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। बैठक के दौरान समिति के आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। नवगठित टीम ने समाज सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक सक्रियता से संचालित करने का संकल्प लिया। यह जानकारी सचिव नारायण विजयवर्गीय द्वारा जारी की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

