उमरिया 18 may, (Rns) । मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्टेट हाईवे पर एक कार और बाइक की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मानपुर-ताला सड़क मार्ग पर स्थित ज्वालामुखी मोड़ के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को उड़ाने के बाद अनियंत्रित हुई कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार और बाइक दोनों ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं

