रांची 20 मई (आरएनएस)। वेंडर मार्केट मोराबादी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार से मुलाकात की ।एवं मोराबादी के दुकानदारों के हित में निम्न मांगों की ओर नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया एवं चर्चा के बाद सहमति बनी ।
1. भीषण गर्मी के मद्देनजर दुकान खुला रखने का समय रात 11 बजे तक किया जाए।
2. मार्केट में जल्द ही नया बोरिंग किया जाएगा जिससे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी ।
3. संस्कार होटल के सामने से एक नया गेट खोला जाएगा , जिससे मार्केट में पीछे तक ग्राहकों का प्रवेश हो सके ।
4. दुकानदारों का वाहन मार्केट में सामने के खाली जगहों पर होगा । दुकानों के पास किसी तरह का वाहन नहीं लगाया जा सकेगा ।ग्राहकों का वाहन मार्केट के बाहर पार्क किया जा सकेगा ।
5. सूखे या कमजोर हो चुके पेड़ों की छटनी एवं कटाई की जाएगी ।
6. जल्द ही शौचालय को बाउंड्री से कवर किया जाएगा एवं बड़ा सेफ्टी टैंक बनाया जाएगा ।
7. सभी दुकानदारों को पृथक या समूह में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा ।
नगर निगम ने निकेश कुमार को वेंडर मार्केट के प्रभारी नियुक्त किया जाने का जोरदार स्वागत किया है , वेंडर मार्केट के अध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा कि वेंडर मार्केट मोराबादी संघ एवं रांची नगर निगम दुकानदारों एवं जनता के प्रति संवेदनशील है , कई दुकानदारों के द्वारा यह लगातार शिकायत आ रही थी कि 10 बजे ही मार्केट को बंद करा दिया जा रहा था इसलिए आज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक नगर आयुक्त श्री निकेश कुमार से मिलकर उक्त मांगों पर वार्ता की । एक समय 11 बजे तक किए जाने पर निगम का आभार व्यक्त किया है साथ ही संघ की सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई किए जाने का स्वागत किया है । मौके पर राकेश पांडे, दीपक कुमार एवं राजेश कपूर ने कहा कि रांची नगर निगम ने दुकानदारों की समस्याओं गंभीरता पूर्वक कार्य करने का भरोसा दिलाया है। वेंडर मार्केट संघ उसके लिए नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद करती है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से वेंडर मार्केट मोराबादी के अध्यक्ष कुमार रौशन, राकेश पांडे ,राजेश कपूर, दीपक कुमार , प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

