रांची 20 मई (आरएनएस)। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह (दक्षिण) के विद्युत कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम के विरुद्ध गंभीर अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड को विस्तृत शिकायत पत्र प्रेषित किया है। यह ज्ञापन ईमेल के माध्यम से ष्टरूष्ठ एवं रूष्ठ को भी भेजा गया है। संघ द्वारा भेजे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पदाधिकारी द्वारा निगम मुख्यालय के नियमों एवं प्रक्रियाओं की लगातार अनदेखी करते हुए निजी स्वार्थ में कई कार्य किए गए, जिससे निगम को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है तथा आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।संघ ने अपने शिकायत पत्र में डुमरी क्षेत्र के 11्यङ्क गोमिया फीडर कार्य, ताराटांड़ सब स्टेशन से निजी फैक्ट्री को डेडिकेटेड फीडर उपलब्ध कराने, लाइन शिफ्टिंग कार्य में अनियमितता तथा उपभोक्ता संख्या छ्वरूक्च1493 से जुड़े मामलों में लाखों रुपये की अवैध वसूली एवं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय राय ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों से यह स्पष्ट होता है कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है और बिना अवैध राशि दिए आम उपभोक्ताओं का कार्य होना कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित भी नहीं रहते हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की मुख्यालय स्तर पर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निगम को हो रहे आर्थिक नुकसान एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके। संघ ने इस मामले की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, झारखंड सरकार, प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड एवं महाप्रबंधक (तकनीकी), विद्युत आपूर्ति क्षेत्र धनबाद को भी भेजी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

