झांसी 25 may, (Rns) । उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक लग्जरी बस में अचानक आग का गोला बन गई। हादसा सीपरी बाजार इलाके में हुआ। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनका सामान बस के साथ जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल था। यात्रियों ने हादसे के बारे में राेंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई।
जानकारी के मुताबिक, बस रविवार की रात लखनऊ से चलकर एक बस मध्य प्रदेश के रतलाम जा रही थी। बस में 25 से 30 यात्री थे। सोमवार रात करीब सवा एक बजे बस झांसी पहुंची।
यहां, इलाइट चौराहे से दो और यात्रियों को बैठाने के बाद बस आगे रवाना हुई। ड्राइवर कमलेश कुमार के मुताबिक, बस जैसे ही फ्लाईओवर के पास पहुंची तभी ब्रेकर पर हल्का झटका लगने के बाद अचानक बस की लाइट बंद हो गई।
शक होने पर कमलेश ने बस को रोककर जांच शुरू की। इसी दौरान इंजन के पास एक तार जलता दिखाई दिया। चालक ने खतरा भांपते हुए तुरंत शोर मचाया और सो रहे यात्रियों को जगाकर नीचे उतरने को कहा।
यात्री जैसे-तैसे बस से नीचे उतरे ही थे कि आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। अब, हादसे के बाद यात्रियों ने जो आपबीती सुनाई, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया

