नईदिल्ली,25 मई (आरएनएस)। दिल्ली में रात का तापमान लगातार बढ़त बनाए हुए है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग पर रविवार रात से सोमवार तड़के तक न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले, 22 मई को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मई में रात के न्यूनतम तापमान ने दिल्ली में सबसे गर्म रात का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसा तापमान 14 वर्ष पहले दर्ज हुआ था।
दिल्ली में रविवार को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह इस मौसम की दूसरी गर्म रात है। बता दें कि इससे पहले 27 मई, 2012 को सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसने उस समय कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री, लोदी रोड का न्यूनतम तापमान 30 और पालम में 30.5 सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिन में भीषण गर्मी के बाद अमूमन रातें ठंडी होती है, जिससे लोगों को राहत मिलती है, लेकिन दिन और रात दोनों गर्म होने पर स्थिति खतरनाक हो सकती है। अगर रात को तापमान सामान्य से 4 डिग्री से अधिक होता है तो मानव शरीर को गर्मी के तनाव से उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता। आईएमडी ने अभी दिल्ली में राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। आगे 28 मई के बाद तापमान थोड़ा गिरेगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

