कोलकाता,25 मई (आरएनएस)। बंगाल में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शुभेंदु ने आज ‘जनता दरबारÓ के दूसरे सत्र में लोगों की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम शुरू होते ही साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आम जनता की भारी उपस्थिति देखने को मिली। ‘जनता दरबारÓ में नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों के प्रतिनिधियों से लेकर आवास संबंधी शिकायत लेकर आए नागरिकों ने अपनी बातें रखीं। भवानीपुर के वयो वृद्ध प्रवीर मुखर्जी ने जनता दरबार में पहुंचकर कारोबारी जय कामदार और दबंग सोना पप्पू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पैतृक जमीन जय कामदार को दी थी। जमीन पर बहुमंजिली निर्माण भी हो गया, लेकिन उन्हें अब तक फ्लैट नहीं मिला। बता दे कि पिछले सप्ताह सोना पप्पू को प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने अदालत में दावा किया था कि वह लोगों को डराकर कम कीमत में जमीन और संपत्ति हथियाने के नेटवर्क से जुड़ा था। एजेंसी ने कारोबारी जय कामदार और पुलिस अधिकारी शांतनु सिंह विश्वास का भी उल्लेख किया था। जबकि 26 हजार नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने भी जनता दरबार में पहुंचकर योग्यता के आधार पर नौकरी बहाल करने की मांग उठाई। प्रतिनिधि सुमन विश्वास ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। एक महिला सुचित्रा डे ने राज्य की कुछ नौकरियों में अनाथों के लिए आरक्षण व्यवस्था दोबारा लागू करने की मांग की। उनका आरोप था कि आरक्षण समाप्त होने से अनाथ युवाओं को नौकरी पाने में कठिनाई हो रही है। जानकारी के अनुसार, नौकरी अभ्यर्थियों के लगभग 15 संगठनों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। इनमें भर्ती घोटाले के कारण खुद को वंचित मानने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नौकरी गंवाने वाले 26 हजार शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की मांग की। विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें वहां रखीं। लोग इस बात से ही खुश थें कि, कम से कम इस नए बंगाल में वह लोग साक्षात सीएम से अपनी समस्याओं पर बात कर सकेंगे। बहरहाल ऩए सीएम शुभेंदु ने ‘जनता दरबार’ के दूसरे सत्र के दौरान, लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन्हें वास्तविक समाधान का आश्वासन दिया।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

