हैदराबाद 28 may, (Rns) /- हैदराबाद में जीआरपी ने देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को शक और छानबीन के आधार पर पकड़ा. पूछताछ और तलाशी लेने के बाद तो सरकारी रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के तो होश फाख्ता हो गए. अमरावती के रहने वाले 40 साल के उस शख्स के पास से 1.22 करोड़ रुपये कैश मिले. पुलिस ने संदेह के आधार पर यात्री के लगेज की तलाशी ली और उसके पास से 1.22 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई।
देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के पास से 1,22,70,000 रुपये रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद किए। यह नकदी मुंबई से ट्रेन के जरिए लाया जा रहा था.
सिकंदराबाद रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम बोलारम और मलकाजगिरि रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार को चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान टीम को एक 40 साल का व्यक्ति पर शक हुआ जो अपने साथ संदिग्ध हालत में बैग लेकर जाता दिखा. पुलिस को उसकी हरकतें अजीब लगने पर शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ शुरू कर दी. उसके बाद जब टीम ने उसके बैग की तलाशी ली तो 1.22 करोड़ रुपये कैश में मिले जिसे जब्त कर लिया गया.
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र के अमरावती जिले का रहने वाला है. मुंबई के एक ज्वेलरी कारोबारी ने उसे ये नकदी सिकंदराबाद में मोंडा मार्केट इलाके में एक ज्वेलरी कारोबारी को देने के लिया दिया था. आरोपी को इस काम के बदले महज 5 हजार रुपये मिलने वाले थे. वह देवनगिरी एक्सप्रेस ट्रेन की एस6 कोच के बर्थ नं. 71 पर यात्रा कर रहा था

